UGC Full form क्या है?| UGC Fake यूनिवर्सिटि लिस्ट | UGC के 6 कार्य | UGC Head office | UGC Chairman

UGC Full form क्या है?

UGC Full form  “University Grants Commission” है और हिन्दी में इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग कहते हैं।

अधिनियम 1956 के तहत, यह भारतीय संघ सरकार की एक उपक्रम  है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग   मानव संसाधन विकास मंत्रालय और उच्च शिक्षा मंत्रालय  के अधीन कार्य करता है।

UGC Full form क्या है?| UGC Fake यूनिवर्सिटि लिस्ट | UGC के 6 कार्य | UGC Head office | UGC Chairman

UGC क्या है? | UGC के कार्य | Functions of UGC

वर्ष 1952 में, केंद्र सरकार नें भारत में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य सरकारी और निजि विश्वविद्यालयों को सार्वजनिक निधि से अनुदान से आवंटन व अन्य सभी मामलों को लेकर फैसला लिया कि इन सभी विषयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को भेजा जाना चाहिए।

UGC Full form

इसी क्रम में दिनांक 28 दिसम्बर 1953 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्वर्गीय मौलान अबुल कलाम आजाद द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का उद्घाटन किया गया।

इसके उपरांत वर्ष 1956 में भारत सरकार द्वारा सभी विश्वविद्यालयो के मानकों के निर्धारण, धन प्रदान करने और मानकीकरण हेतु संसद के एक अधिनियम के द्वारा यू.जी.सी को एक वैधानिक निकाय के रूप में स्थापित किया गया।

यूजीसी के कार्यों में शामिल हैं | 

  1. विश्वविद्यालय शिक्षा को बढ़ावा देना और सभी से समन्वय करना।
  2. सभी सरकारी व गैर सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षण, परीक्षा और अनुसंधान के मानकों का निर्धारण करना व रखरखाव करना।
  3. शिक्षा के न्यूनतम मानकों पर नियम बनाना।
  4. विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को अनुदान राशि का वितरण करना।
  5. संघ, राज्य सरकारों और उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करना।
  6. विश्वविद्यालय शिक्षा में आवश्यक सुधार के लिए संभावित उपायों पर केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह देना।
UGC Full form क्या है?| UGC Fake यूनिवर्सिटि लिस्ट | UGC के 6 कार्य | UGC Head office | UGC Chairman

UGC हेड ऑफिस और पता | UGC Head office |UGC Full form

UGC का हेड ऑफिस नई दिल्ली में है और इसका पता हैः बहादुर शाह जफर मार्ग आईटीओ मेट्रो गेट नंबर 3, रोड, नई दिल्ली, दिल्ली 110002

UGC के वर्तमान चेयरमैन | UGC Chairman

वर्तमान में जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

UGC central university list देखने के लिए क्लिक करेंः Click Here

UGC State University list देखने के लिए क्लिक करेंः Click Here

UGC Fake University List देखने के लिए क्लिक करेंः Click Here

UGC Deemed University List देखने के लिए क्लिक करेंःClick Here

NIA के बारे में जानने के लिए पढ़े।

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *