गूगल फुल फॉर्म क्या है | गूगल सीईओ | गूगल हेडक्वार्टर | गूगल हिस्ट्री | Google input tools

Google full form

Google क्या है? | What is Google?

Google LLC एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कम्पनी है जो इंटरनेट सम्बंधी सेवा व उत्पादों में विशेषज्ञ है। इंटरनेट सम्बंधी उत्पादो में, ऑनलाइन एडवरटाइजिंग, सर्च इंजन, क्लाउड क्म्पयूटिंग जैसी सेवाएं गूगल द्वारा प्रदान की जा रही हैं।

गूगल को विश्व की शीर्ष टेक कम्पनियॉ जैसे ऐमज़ॉन, फेसबुक, एप्पल, और माइक्रोसॉफ्ट के साथ गिना जाता है। वर्तमान में गूगल इंटरनेट से सबंधित सेवाओं और उत्पादों में सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है।

Google full form

 गूगल के संस्थापक कौन हैं? | Who is founder of Google?

गूगल को सितम्बर 1998 में लैरी पेज़ और सर्जी व्रिन द्वारा स्थापित किया गया था। जिस समय इनके द्वारा गूगल की शुरूआत की गयी थी उस समय ये दोनो स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटि में पी.एच.डी के छात्र थे।

 गूगल का हेडक्वार्टर कहाँ है? | Google Headquarter

google headquarter

वर्तमान में गूगल का हेडक्वार्टर 1600 Amphitheatre parkway, Mountain View, California में स्थित है जिसको गूगलप्लैक्स के नाम से जाना जाता है।

 गूगल के सी.ई.ओ कौन हैं? | Who is Google CEO

google CEO

वर्तमान में गूगल के सी.ई.ओ सुन्दर पिचाई हैं। सुंदर पिचाई का जन्म 10 जून 1972 को चेन्नई में हुआ था। 

सुन्दर पिचाई ने आई.टी.आई खड़गपुर से धातु विज्ञान में बी-टेक किया। इसके बाद इन्होने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका से एम.एस किया और आगे चलकर पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एम.बी.ए किया।

शुरुआत में सुन्दर पिचाई ने अपना कैरियर एक मैटेरियल इंजीनियर के रूप में शुरू किया। इसके बाद सन् 2004 में पिचाई गूगल में शामिल हुए।

Google की फुल फॉर्म क्या है? | Google full form

Google की फुल फॉर्म है “Global Organization of Oriented Group Language of Earth”.

वैसे इस बारे में भ्रम है कि क्या वास्तव में यही गूगल का  फुल फॉर्म है। आधिकारिक तौर पर गूगल का कोई फुल फॉर्म नही है।

यह एक शब्द गूगल से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है एक बड़ी संख्या। शब्द गूगल एक संख्या है जो 100 शून्य के बाद 1 है।

गूगल का इतिहास | Google History

गूगल को 1996 में लैरी पेज और सर्जी ब्रिन द्वारा एक रिसर्च प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था। उस समय ये दोनो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटि में पी.एच.डी के छात्र थे।

उस समय इन्होने किसी भी वेबसाइट की प्रासंगिकता को निर्धारित करने के लिए एक ऩई तकनीक पेजरैंक बनायी।

14 सितम्बर 1997 को google.com डोमेन को रजिस्टर्ड कराय गया और अगले साल सितंबर 1998 में गूगल कार्पोरेशन की स्थापनी की गई।

सन् 2002 में गूगल ने गूगल एडवर्डस और गूगल एडसेंस के द्वारा विज्ञापनों को बेचना शुरू किया। इस तकनीक में अगर कोई भी व्यक्ति विज्ञापन पर क्लिक करता है तो आपको प्रति क्लिक के अनुसार विज्ञापन के लिए भुगतान किया जाएगा।

सितम्बर 2001 में पेजरैंक का पेटेंट कराया गया और इसी वर्ष लैरी पेज को गूगल का सी.ई.ओ नियुक्त किया गया।

सन् 2004 में गूगल ने ई-मेल सेवा, जीमेल शुरू की गयी और 2005 में, गूगल द्वारा मानचित्र के लिए गूगलअर्थ सेवा शुरू की गयी।

सन् 2007, गूगल ने Android फोन के लिए सेवा शुरू की और 2 सितंबर 2008 को गूगल ने गूगल क्रोम ब्राउज़र शुरू किया।

गूगल द्वारा दिये जाने वाली सेवाए | Google Services

गूगल सर्च इंजन | Google Search Engine

गूगल सर्च इंजन( Google Search Engine) एक तरह का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है। जब हम किसी भी कीवर्ड या किसी टॉपिक को सर्च करते हैं तो यह सर्च इंजन इंटरनेट पर उपलब्ध सभी बेवसाइट और बेवपेज़ को सर्च करता है और उससे सम्बंधित सभी रिजल्ट में दिखा देता है।

गूगल सर्च इंजन सर्च किये गये कंटेंट को तीन स्टेप्स में पूरा करता है। ये तीन स्टेप्स तीन प्रकार हैं।

  •  क्रालिंग
  •  इंडैक्सिंग
  •  रैंकिंग और रीट्राइवल

गूगल डॉक्स | Google Docs

गूगल Docs एक वेब आधारित वर्ड एडिटर प्रोग्राम है। इस गूगल द्वारा विकसित किया गया है। गूगल Docs के द्वारा डॉक्युमेंटस बनाना, शेयर करना, संपादित करना, अपडेट करना आदि आसानी से किये जा सकते हैं।

गूगल Docs  का पूरा नाम गूगल डॉक्युमेंटस है और यह गूगल की बिजनेस सर्विस G Suite का हिस्सा है।

गूगल शीट्स | Google Sheets

Google sheets एक वेब आधारित स्प्रेडशीट प्रोगाम है जिसमें एम.एस एक्सेल की भांति ही शीट्स बनाई जा सकती है।

Google sheets का उपयोग मल्टी यूजर्स के साथ किया जा सकता है। गूगल शीट्स को आसानी से आनलाइन माध्यम से अन्य यूजर्स के साथ शेयर किया जा सकता है।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अन्य यूजन इंटरनेट के माध्यम से ही आनलाइन इसमें अपना डाटा भर सकते है और यह अपने आप अपडेट हो जाती है।

इस शीट को एक लिंक के माध्यम से सभी को आसानी से शेयर किया जा  सकता है। गूगल शीट को बनाने के लिए आपका जीमेल अकांउट होना आवश्यक है।

गूगल स्लाइडस | Google Slides

गूगल स्लाइड एक प्रस्तुति प्रोग्राम है जो गूगल द्वारा निशुल्क गूगल डॉक्स एडिटर्स में शामिल है। गूगल स्लाइड एक वेब एप्लिकेशन, एंड्रॉइड, आईओएस, विंडोज, ब्लैकबेरी के लिए मोबाइल ऐप और गूगल क्रोम के रूप में उपलब्ध है।

जी मेल | Gmail

जी-मेल एक फ्री ईमेल सर्विस है। ईमेल के माध्यम से आप किसी भी व्यक्ति को कोई भी सूचना कुछ ही सेकेण्डस में भेज सकते हो।

जी-मेल से आप अपने टेक्सट मैसेज के साथ फोटो, वीडियो, कोई पी.डी.एफ फाइल को भी अटैच करके भेज सकते हो। इसके लिए आपको सबसे पहले जी-मेल पर अपना अकांउट बनाना पड़ेगा।

गूगल फार्म | Google form

गूगल फॉर्म गूगल की एक फ्री सर्विस है जिसका प्रयोग ऑनलाइन फॉर्म बनाने के लिए किया जाता है।

इस फॉर्म में कई सारे प्रश्न बनाये जा सकते है और इन प्रश्नो के उत्तर आप बहुविक्ल्प के रूप में या सार्ट, और लाग आन्सर के रूप में ले सकते है।

इस फॉर्म का प्रयोग छात्रों की परीक्षा लेने व किसी यूजर से जानकारी इकट्ठा करने के लिए किया जा सकता है। गूगल फॉर्म का प्रयोग ऑनलाइन सर्वे, कॉन्टेक्ट फार्म, डाटा क्लेक्शन आदि के लिए किया जा सकता है।

गूगल कैलेंडर| Google Calendar

गूगल कैलेंडर गूगल द्वारा बनाया गया एक टाइम मैनेजमेंट शेड्यूलिंग कैलेंडर सर्विस है। इस सेवा को गूगल द्वारा 2006 को शुरू किया गया था।

इस कैलेंडर की सहायता से आप अपनी सभी प्रकार की इवेंट्स, मीटिंग्स को शेड्यूल कर सकते हैं जिससे इस कैलेंडर की सहायता से आपको समय पर नोटिफिकेशन की सहायता से अपनी होने वाली इवेंट और मीटिंग के बारे में समय से पूर्व ही जानकारी प्राप्ती हो जाती है।

आप गूगल कैलेंडर को अपने मोबाइल और डेक्सटॉप कम्पयूटर दोनो पर प्रयोग कर सकते है। गूगल कैलेंडर का प्रयोग करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल पर एक अकांउट बनाना पड़ेगा और इसके बाद आसानी से आप गूगल कैलेंडर का प्रयोग कर सकते हैं।

इस कैलेंडर की सहायता से आप इवेंट ऑर्गनाइज कर सकते हैं और उन्हे एडिट भी कर सकते हैं। इसमें किसी भी इवेंट को मैनेज करने के कई सारे ऑप्शन दिये गये हैं जिनके द्वारा इंवेट को सेव कर सकते हैं, रिमाइंडर लगा सकते हैं और इसको गूगल मैप के साथ जोड़ भी  सकते हैं।

गूगल ड्राइव | Google Drive

गूगल ड्राइव एक फ्री सर्विस है जिसको गूगल द्वारा अप्रैल 2012 में शुरू किया गया था। गूगल ड्राइव गूगल द्वारा दी जाने वाली एक फ्री क्लाउड बेस्ड स्टोरेज सर्विस है जो यूजर को किसी भी फाइल को ऑनलाइन स्टोर व एक्सिस करने की सुविधा प्रदान करता है।

इस सर्विस की सहायता से यूजर अपने कम्पयूटर और मोबाइल में स्टोर डॉक्यूमेंटस, फोटो, वीडियो को क्लाउड में स्टोर कर सकता है। गूगल ड्राइव को बहुत आसानी से गूगल की दूसरी सर्विस के साथ जोड़ा जा सकता है।

गूगल ड्यूओ | Google Duo

Google Duo एक वीडियो कालिंग ऐप है। यह ऐप बिल्कुल फ्री है और इसमें दो यूजर आसानी से विडियो कॉल कर सकते हैं।

गूगल हैंगआउट | Google Hangout

गूगल हैंगआउड गूगल की एक फ्री सर्विस है। इस सर्विस को गूगल द्वारा मई 2013 में लाँच किया गया था। इस सर्विस की सहायता से आप एस.एम.एस, वीडियो काल, वाइस काल कर सकते हैं। हैंगआउट में कई लोग एस साथ जुड़ सकते हैं और आपस में बात कर सकते हैं।

गूगल मीट | Google Meet

गूगल मीट एक एप्लीकेशन है जिसके द्वारा हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। गूगल मीट के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में एक बार में 100 लोगों को एक साथ जोड़ा जा सकता है।

गूगल मीट के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सभी लोग एक दूसरे से फेस टू फेस बात कर सकते है। यह आपको चैट का ऑप्शन भी देता है।

 गूगल ट्रांसलेट | Google Translate

गूगल ट्रांसलेट गूगल द्वारा दी गयी एक अनोखी सेवा है जिसके द्वारा बहुत ही आसानी से एक भाषा के शब्दों को दूसरी भाषा में परिवर्तित किया जा सकता है।

इसका प्रयोग करने के लिए आपको गूगल में अकांउट बनाने की आवश्यक्ता भी नही है आप इसे सीधे गूगल में जाकर प्रयोग कर सकते है।

 गूगल मैप | Google Map

गूगल मैप गूगल द्वारा दी जाने वाली एक ऐसी सेवा है जिसमें आप बहुत आसानी से किसी भी स्थान की दूरी, उस स्थान तक जाने वाला रास्ता, पहुंचने में लगने वाला समय जान सकते हैं।

 गूगल अर्थ | Google Earth

गूगल मैप के द्वारा किसी भी स्थान का 3 डी व्यू देखा जा सकता है।

गूगल पोडकास्ट | Google Podcast 

किसी भी कंटेंट की ऑडियो फॉर्म को पोडकास्ट कहते हैं। किसी भी आर्टिकल को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके ऑडियो फॉर्म में चलाना पोडकास्ट कहलाता है।

यह गूगल के द्वारा दी जाने वाली सेवा है जिसमें आप किसी भी कंटेंट को ऑडियो फॉर्म में चला सकते हैं।

यू ट्यूब | Youtube

यू टयूब (You Tube) एक वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म है जिसके द्वारा आप अपनी मनपसंद वीडियो देख सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने द्वारा बनायी गयी कोई वीडियो को अपलोड कर सकते हो।

यू टयूब सर्च इंजन को Javed Karim, Chad Hurley, और Steve Chen द्वारा सन् 2005 में शुरू किया गया था। बाद में नवम्बर 2006 में गूगल नें यू टयूब को 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया था।

ब्लॉगर | Blogger

ब्लॉगर गूगल का एक ब्लॉग पब्लिसिंग वेबसाइट है । यह गूगल की एक फ्री सेवा है जिसके द्वारा आप अपना ब्लॉग फ्री में बना सकते है और अपना आर्टिकल पब्लिस कर सकते हैं। इसमें आप कितने भी आर्टिकल पब्लिस कर सकते हैं।

गूगल फोटो | Google Photo

गूगल फोटोज गूगल की एक फ्री सर्विस है जिसकी सहायता से आप अपनी फोटोज को गूगल अकाउंट में अपलोड कर सकते हैं।

गूगल फोटो ऐप में सेव किये गये सभी फोटो सुरक्षित रहते हैं और उनके खोये जाने का भी कोई डर नही रहता।

इस ऐप में फोटो अपलोड करने के बाद आपको अपने फोटो अपने मोबाइल में रखने की आवश्यक्ता नही है। इन फोटो को आप कभी भी कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से देख सकते है।

 5 G टेक्नोलॉजी के बारे में जानने के लिए पढ़े- Click Here

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *