भारत का राष्ट्रीय पशु | National Animal of India in Hindi | टाइगर रिज़र्व इन इंडिया | Tiger facts in Hindi

National animal of india

भारत का राष्ट्रीय पशु | National Animal of India in Hindi

भारत में बाघ को राष्ट्रीय पशु (National animal of India) स्वीकार किया गया है। बाध पशुओं में सबसे शक्तिशाली, फुर्तिला,  व सुन्दर है।

भारत में दो तरह के बाघ, जिनमे श्वेत बाघ व पीले शरीर पर काली धारी वाले बाघ पाये जाते हैं परन्तु काली धारी बाले बाघ को ही राष्ट्रीय पशु व जंगल का राजा माना जाता है।

संसार में बाघों की आठ प्रजातियां पायी जाती है परन्तु भारतीय बाघ को शाही बंगाल बाघ मतलब रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से पुकारते हैं।

प्राचीन समय में राजाओं, उच्च अधिकारियों द्वारा अपने शौक के लिए शिकार किया जाता था अपितु वे लोग इसे अपना शौक ही नही समझते थे बक्कि वे इसे अपनी वीरता समझते थे।

स समय इनकी संख्या काफी हो गयी थी परन्तु अब भारत सरकार नें इनके संरक्षण के लिए काफी बेहतर कदम उठायें हैं और अब यह सुरक्षित पशु है और इसका शिकार करना अथवा मारना अपराध है। इनके संरक्षण के लिए बहुत से सुरक्षित वन निर्धारित किये गये हैं।

National Animal of India in Hindi

बाघ (National Animal of India) के बारे में 13 महत्वपूर्ण तथ्य |Tiger Facts in Hindi

आइये बाघों के बारे में कुछ तथ्य जानते हैं।

  • टाइगर विश्व में पायी जाने वाली सभी बिल्लियों में सबसे ताकतवर व बड़ा होता है। इसका एक पंच आपको मार सकता है।
  • टाइगर एक निशाचर प्रकृति का जानवर है, अधिकतर वह  अपना शिकार रात में करना पसंद करता है।
  • बाघ के शावक जन्म के समय अंधे पैदा होते हैं और आधे शावक ही जीवित रह पाते हैं।
  • टाइगर पानी में तैरना व खेलना पसंद करते हैं।
  • टाइगर की आयु लगभग 25 वर्ष आंकी गयी है।
  • टाइगर की जीभ में पायी जाने वाली लार एंटीसेपटिक होती है।
  • टाइगर लगभग 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
  • टाइगर के पेशाब में मक्खन से बने हुए पापकार्न जैसी दुर्गंध आती है।
  • टाइगर अपना शिकार घात लगाकर करना पसंद करते हैं।
  • टाइगर को  अकेले रहना पसंद है।
  • टाइगर दूसरे जानवरों की आवाज का अनुकरण कर सकते हैं।
  • टाइगर मानव को शिकार के रूप में नही देखते हैं।

Facts about Tiger Reserves in India | No. of Tigers in India 

tiger

  • भारत में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरूआत 1973 में की गयी थी। उस समय भारत में केवल 9 टाइगर रिर्जव थे। वर्तमान में भारत में कुल 50 टाइगर रिजर्व हैं ।
  • वर्तमान में भारत में कुल 2967 बाघ हैं।
  • भारत में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 526 बाघ हैं।
  • भारत में स्थित टाइगर रिजर्वस में से उत्तराखण्ड में स्थित कार्वेट टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा 231 बाघ हैं।
  • 29 जुलाई को इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जाता है।
  • सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व आंध्र प्रदेश में स्थित नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व है।
  • भारत में सबसे छोटा टाइगर रिज़र्व महाराष्ट्र में स्थित बोर टाइगर रिज़र्व है।
  • नागपुर को देश की टाइगर कैपिटल के रूप में जाना जाता है।

Tiger Reserves in India:

वैसे तो भारत में कुल 50 टाइगर है। यहां हम कुछ महत्वपूर्ण टाइगर रिज़र्व के बारे में बता रहे हैं।

बांदीपुर टाइगर रिज़र्वः बांदीपुर टाइगर रिज़र्व 1973—74 में स्थापित किया गया था। यह कर्नाटक में स्थित है। वर्ष 2014 के अनुसार  यहां बाघों की संख्या 120 है।

कार्वेट टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1973-74 में स्थापित किया गया था। यह उत्तराखंड में स्थित है और 2014 के अनुसार यहां बाघों की संख्या 215 है।

कान्हा टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1973-74 में स्थापित किया गया था। यह मध्य प्रदेश में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 80 है।

मानस टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1973-74 में स्थापित किया गया था। यह असम में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 11 है।

मलघाट टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1973-74 में स्थापित किया गया था। यह महाराष्ट्र में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 25 है।

रणथंभौर टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1973-74 में स्थापित किया गया था। यह राजस्थान प्रदेश में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 37 है।

सुंदरवन टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1973-74 में स्थापित किया गया था। यह पश्चिम बंगाल में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 68 है।

पेरियार टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1978-79 में स्थापित किया गया था। यह केरल में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 20 है।

दुधवा टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1987-88 में स्थापित किया गया था। यह उत्तर प्रदेश में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 58 है।

बाल्मीकी टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1989-90 में स्थापित किया गया था। यह बिहार में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 40 है।

पेंच टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1992-93 में स्थापित किया गया था। यह मध्य प्रदेश में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 43 है।

टबोड़ा अंधेरी टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1993-94 में स्थापित किया गया था। यह महाराष्ट्र में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 51 है।

बांधवगड़ टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1993-94 में स्थापित किया गया था। यह मध्य प्रदेश में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 63 है।

पन्ना टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1994-95 में स्थापित किया गया था। यह मध्य प्रदेश में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 17 है।

भद्रा टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1998-99 में स्थापित किया गया था। यह कर्नाटर में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 22 है।

काजीरंगा टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 2008-09 में स्थापित किया गया था। यह असम में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 103 है।

मुदुमलाई टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 2008-09 में स्थापित किया गया था। यह तमिलनाडु में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 89 है।

नागरहोल टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 2008-09 में स्थापित किया गया था। यह कर्नाटक में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 101 है।

श्री बिलिगिरी रंगनाथा टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 2010-11 में स्थापित किया गया था। यह कर्नाटक में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 68 है।

सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 2013-14 में स्थापित किया गया था। यह तमिलनाडु में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 72 है।

नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिज़र्वः यह टाइगर रिज़र्व 1982-83 में स्थापित किया गया था। यह आंध्र प्रदेश में स्थित है और यहां 2014 के अनुसार बाघों की संख्या 74 है।

डिविज़नल फॉरेस्ट ऑफिसर के बारे में जानने के लिए पढ़े

National Animal of India – Click here

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *