पपाया बेनिफिट्स एंड साइड इफेक्टस इन हिन्दी | पपीता खाने के 13 फायदे और 3 नुकसान

benefits and side effects of papaya

पपीता अपनी कम कैलोरी, घुलनशील फाइबर और जीरो कोलेस्ट्राल के लिए जाना जाता  है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और फ्लेवोनोइडस उच्च मात्रा में पाये जाते हैं। विटामिन ए  त्वचा और आंखों को स्वस्थ बनाये  रखने में मदद करता है।

इसमें उपस्थित फोलिक एसिड, थायमिन (विटामिन बी 1), राइबोफ्लेविन और पाइरिडोक्सिन  शरीर की चयापचय क्रिया में उपयोगी होते हैं। पपीते के बीज का उपयोग पेट दर्द और दाद के संक्रमण के उपचार में भी किया जाता है। इस लेख में हम आपको पपाया बेनिफिट्स एंड साइड इफेक्टस के बारे में बतायेगें।

पपाया बेनिफिट्स एंड साइड इफेक्टस

पपाया न्यूट्रिशन   प्रति  (76 ग्राम) | Papaya calories

ऊर्जा (कैलोरी) 30
पानी (%) 89
आहार फाइबर (ग्राम) 2
वसा (ग्राम) 0
कार्बोहाइड्रेट (ग्राम)) 40
प्रोटीन (ग्राम) 0.5
खनिज (मिलीग्राम)
कैल्शियम 18
लोहा 0
जिंक 0
मैंगनीज 0
पोटेशियम 196
मैग्नीशियम 8
फास्फोरस 4
विटामिन (मिलीग्राम)
विटामिन ए 22
विटामिन सी 47
थियामिन 0
राइबोफ्लेविन 0
नियासिन 1
विटामिन बी 6 0
फोलेट 29 माइक्रोग्राम
विटामिन ई 1

पपीता खाने के फायदे | हेल्थ बेनिफिट्स ऑफ़ पपाया

1- रक्तचाप को संतुलित रखने के लिए :

रक्तचाप को संतुलित रखने के लिए जिस मुख्य पोषण तत्व की आवश्यकता होती है, उसे मैग्नीशियम और पोटेशियम कहा जाता है। ये वे खनिज हैं जो पपीते में पर्याप्त रूप से मौजूद होते हैं। इसलिए जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, वे प्रतिदिन अपने आहार में पपीता खा सकते हैं।

2- कैंसर से बचाव के लिए:

यह साबित हो गया है कि, पपीते में महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो कैंसर से बचा सकते हैं। NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह भी पुष्टि की गई है कि पपीते में कैंसर विरोधी तत्व पाये जाते हैं। 

इसलिए जो लोग नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं, उनके शरीर में कैंसर की कोशिकाएं जल्दी नहीं बनती हैं। यह कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा यह आपको कैंसर की चपेट में आने से बचाने का भी काम करता है।

3- पेट दर्द से राहत दिलाता है:

पपीता में मौजूद एंजाइम, पपैन, पेट दर्द को कम करने में सहायक है। पपैन एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में कार्य करता है। पपैन शरीर में साइटोकिन्स नामक प्रोटीन का उत्पादन बढ़ाता है, जो दर्द और सूजन को कम करता है।

इसके अलावा, महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान पपीता खाना फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में भी पपीता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

4- पपीता एंटीऑक्सिडेंट से भरा हुआ है:

पपीता एंटीऑक्सिडेंट जैसे विटामिन सी, विटामिन ई, और बीटा कैरोटीन में समृद्ध है जो शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट हैं। पपीते के लाभ ज्यादातर एंटीऑक्सिडेंट से जुड़े होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति के कारण, यह फ्री रेडिकल्स के जोखिम को कम करता है।

फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं जो शरीर में सूजन का मुख्य कारण हैं। इसके अलावा, वे न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का कारण भी बनते हैं। एंटीऑक्सिडेंट का काम इन फ्री रेडिकल्स से लड़ना है और शरीर को नुकसान होने से बचाना है।

5- पपीता हार्ट की रक्षा करता है:

आहार में पपीता दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। पपीते में मौजूद लाइकोपीन और विटामिन सी दिल की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय की रक्षा करते हैं और एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाते हैं।

6- पपीता त्वचा को नुकसान से बचाता है:

शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ पपीता हमें त्वचा की उम्र बढ़ने से भी बचाता है। पपीते का सेवन करने से हमारी त्वचा में  चमक आती है। जैसा कि हम जानते हैं कि शरीर में फ्री रेडिकल्स में होने वाली वृद्धि झुर्रियों और अन्य प्रकार की क्षति के लिए जिम्मेदार है जो उम्र के साथ त्वचा पर होती है। पपीते में मौजूद विटामिन सी और लाइकोपीन हमारी त्वचा की रक्षा करते हैं और बढ़ती उम्र को कम करते हैं।

7- मधुमेह में फायदेमंद:

कच्चा पपीता मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा आप कम मात्रा में इसका जूस भी पी सकते हैं। इसका रस रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है। इसके साथ ही शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है।

8- कब्ज से राहत दिलाता हैः

कच्चे पपीते में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर कब्ज को ठीक करने का काम करता है। कच्चे पपीते में एंजाइम होते हैं जो अम्लता को रोकते हैं और पाचन तंत्र में सुधार करते हैं।

9- वजन घटाने में मददगार:

कच्चा पपीता वजन कम करने में भी मददगार है। पके पपीते की तुलना में कच्चे पपीते में अधिक सक्रिय एंजाइम होते हैं। यह एंजाइम हमारे शरीर में वसा को कम करने का काम करता है।

10- गठिया में कारगर:

गठिया के दर्द में भी कच्चा पपीता फायदेमंद है। इसके लिए कच्चे पपीते को ग्रीन टी के साथ उबालें और चाय पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा।

11- इम्युनिटी बढ़ाता है:

कच्चे पपीते में विटामिन ई, सी, और ए के अलावा कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे फोलेट और नियासिन। यह पोषक तत्व शरीर की रक्षा करता है। यह पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाता है और प्रतिरक्षा को भी बढ़ाता है।

12- मूत्र संक्रमण को भी दूर करता है:

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में मूत्र संक्रमण का खतरा अधिक होता है। ऐसी स्थिति में दवाओं की तुलना में कच्चा पपीता खाना ज्यादा सुरक्षित और बेहतर है। यह न केवल आपको इस संक्रमण से बचाएगा बल्कि इसका इलाज भी करेगा।

13- लिवर की बीमारी में लाभ:

पपीते के बीज लीवर को आसानी से डिटॉक्स करते हैं और  भूख बढ़ाते हैं। पपीते के बीज लिवर सेल में फ्री रेडिकल्स के उत्पादन को रोकते हैं और नई कोशिकाओं को पुनर्जीवित करते हैं। पपीता में पपेन होता है, जिसमें मृत ऊतकों को घोलने और साफ करने की क्षमता होती है।

पपीता खाने के नुकसान | साइड इफेक्ट्स ऑफ़ पपाया: 

1- यह गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक है (गर्भावस्था में पपीता) 

अधिकांश स्वास्थ्य विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि पपीते के बीज और जड़ें भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

पपीते में अधिक मात्रा में लेटेक्स पाया जाता है जो गर्भाशय संकुचन का कारण बन सकता है। पपीता में मौजूद पपैन शरीर की झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है जो भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक है।

2- पपीते में पपेन की उपस्थिति के कारण एलर्जी होने की संभावना है

पपीते मेें पपेन एन्जाइम की उपस्थिति होने के कारण, शरीर में एलर्जी की संभावना हो सकती है। अत्यधिक सेवन से प्रतिक्रिया के रूप में सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

3- सांस से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं

पपीते में मौजूद एक एंजाइम पपेन को एक संभावित एलर्जी के रूप में भी जाना जाता है। पपीते का अधिक मात्रा में सेवन करने से विभिन्न श्वसन विकार जैसे अस्थमा, जकड़न और सांस फूलना जैसी समस्या हो सकती है।

अनानास के स्वास्थ्य लाभ जानने के लिए पढ़ेः click here

पपाया बेनिफिट्स एंड साइड इफेक्टस-click here

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *