Dogecoin क्या है? | Dogecoin in Hindi | Dogecoin price | Dogecoin future

Dogecoin क्या है? | What is Dogecoin | Dogecoin founder

Dogecoin एक क्रिप्टोकरेंसी है। क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल करेंसी है जो कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस करेंसी को फिजिकली छुआ नही जा सकता।

आप इस करेंसी को ऑनलाइन खरीद और बेच सकते हैं। सभी डिजिटल करेंसी डिसेन्ट्रलाईज सिस्टम पर आधारित होती है  मतलब किसी थर्ड पार्टी के इंटरफेयर के बिना आप इन्हे बेच व खरीद सकते हो।

इसकी शुरूआत 2013 में IBM के दो इंजीनियर Billy markus और Jackson palmer के द्वारा की गयी थी।

Dogecoin का इतिहास क्या है? | Dogecoin history

DOGECOIN की शुरूआत 2013 में हुई थी। शुरूआत में Billy markus और Jackson palmer ने इसे मजाक-मजाक में ही बनाया था। उस समय उन्हे भी यह नही पता था कि यह आगे चलकर इतनी प्रसिद्ध हो जायेगी। 

सबसे पहले बात करते है इसके सिम्बल की।  Dogecoin में सिम्बल के रूप में जो डॉग दिखाया गया है वह एक जापानी डॉग है जिसका नाम शिवा इनू है और 2013 में इस डॉग को लेकर बहुत सारे मीम्स प्रसिद्ध हुए थे।

सन् 2013 में  जैकसन जो इसके मुख्य संस्थापक हैं, ने dogecoin.com नाम का एक डोमेन खरीदा।

Dogecoin क्या है

कुछ दिनो बाद यह डोमेन इतना प्रसिद्ध हो गया कि इस वेबसाइट पर लाखों का ट्रैफिक आने लगा। वास्तव में उस समय लोगों को Dogecoin के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ने लगी।

इस बात से खुश होकर Jackson palmer ने  कहा कि अगर कोई उनकी Dogecoin को क्रिप्टोकरन्सी के रूप में लाने में मदद करेगा तो वे उसे अपना पार्टनर बनायेगें।

उसी समय Billy markus से जैकसन की मुलाकात होती है। जिसके बाद दोनो के द्वारा एक सेटअप बनाया गया और एक नॉर्मल प्रोग्रामिंग(C++) की सहायता से Dogecoin को लॉन्च कर दिया गया।

इसके बाद Dogecoin, Reddit और अन्य सोशल नेटवर्कस पर बहुत ज्यादा पापुलर होेने लगता है और अचानक 2014 में इसमें बहुत ज्यादा लोग जुड़ने लगते हैं।

उस समय अधिकतर लोग Dogecoin को Token of appreciation के रूप में उपयोग करने लगे। कुछ लोग इसे होटल और रेस्टोरेंट में  टिप के रूप में प्रयोग करने लगे।

जैसे आज आप यू ट्यूब पर लाइक देते हैं उसी प्रकार डोजकॉइन को appreciation के रूप में देने लगे।  वास्तव में अगर देखा जाये तो Dogecoin इन्वेस्ट से ज्यादा एक कम्युनिटी है।

 2014 में एक समय इस पर इतना ज्यादा वोल्यूम हो गया कि इसने बिटकॉइन को भी पीछे छोड़ दिया। 2015 में इसमें एक और ब्रेक आया जब अमेरिका के एक रोविनहुड ऐप मतलब ट्रेडर्स ने इसको लिस्टिंग दे दी और बाद में विदेश की सबसे बड़ी कम्पनी कॉइन वेस ने भी इसको लिस्टिंग दे दी जिसके बाद इनकी वेल्यू बढ़ने लग गयी।

2017 के प्रारम्भ में जो वेल्यू 1 मिलियन डॉलर का था वो 2017 के अंत में 1 बिलियम डॉलर का हो गया और वर्तमान में ये 80 बिलियन डॉलर की वेल्यु प्राप्त कर चुका है।

2015 में दोनोंं फाउन्डर को  भी इस बात का अनुमान नहीं था कि ये आगे चलकर इतना चलेगा। इस बात को दोनोंं ने एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की थी कि ये आगे चलकर ग्रो नहीं करेगा।

Dogecoin का भविष्य क्या है? | Dogecoin future

 रेडिट और एलन मस्क का यह कहना है कि भविष्य में इसकी वेल्यु 1 डॉलर प्रति कॉइन बनाना है। वर्तमान इसकी वेल्यु कुछ सेन्ट्स में चल रही है।

अब देखना यह है कि क्या ये हो सकता है। परन्तु जैसे अभी तक Dogecoin बढ़ रहा है तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। कुछ लोग इसमे इन्वेस्ट करना चाहते हैं जिसके तीन कारण हैं।

  • इसकी सप्लाई अनलिमिटेड है। जैसे बिटकॉइन के बारे में कहा जाता है कि देश विदेश में 21 मिलियन डॉलर से ज्यादा बिटकॉइन नहीं बनाये जा सकते है वहीं Dogecoin की सप्लाई अनलिमिटेड है वर्तमान में इसकी सप्लाई 100 विलियन है।
  • वर्तमान में इसकी कुल सप्लाई 129 बिलियन के ऊपर चल रही है और यह बढ़ती जा रही है।
  • कुछ सेलेब्रेटी जैसे Mark Cuban, Guy Fieri और Elon Musk इसके बारे में ट्वीट कर रहे हैं।

 Elon Musk के द्वारा Dogecoin के लिए किये गये कुछ ट्वीटसः

  • No highs, no lows, only doge.
  • Dogecoin is the people’s crypto.
  • The future currency of earth.

Dogecoin के साथ समस्या क्या है? | Challenges with Dogecoin

  • इसको अभी वैल्यू ऑफ एक्सचेंज के रूप में नहीं देखा जा रहा है। मतलब आप किसी समान को खरीदने के लिए इसको भुगतान के रूप में दुकानदार को नहीं दे सकते।
  • इसका सप्लाई बहुत ज्यादा है। वर्तमान में 100 बिलियन Dogecoin उपलब्ध हैं और हर साल 5 बिलियन Dogecoin नये आयेंगें। जबकि बिटकॉइन की सप्लाई लिमिटेड है।
  • Dogecoin का सॉफ्टवेयर कई सालों से अपडेट नहीं हुआ है और Dogecoin के लिए कोई नयी टेक्नोलॉजी प्रयोग नहीं की गयी है। बिटकॉइन की टेक्नोलॉजी को ही इसमें इस्तेमाल किया गया है।

 क्या आपको Dogecoin में इन्वेस्ट करना चाहिए?

 अगर आप अपने धन का 5 से 10 प्रतिशत तक इसमें खर्च करना चाहते हो तो आप खर्च कर सकते हो क्योंकि शुरूआत में आपको इस पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए।

क्योंकि कुछ दिन पहले एलन मस्क ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि आपको अपनी मेहनत की कमाई को क्रिप्टोकरेंसी पर बहुत सोच समझकर खर्च करना चाहिए क्योंकि इसमें रिस्क बहुत ज्यादा रहता है इसलिए आपको अपनी पूरे जीवन की कमाई एकदम से इसमें नहीं लगानी चाहिए।

अगर आप इसमें खर्च  करना भी चाहते हैं तो बहुत सोच समझकर और अगर आप रिस्क लेने की क्षमता रखते हों तो ही करें।

 Dogecoin कैसे खरीदे? | how to buy Dogecoin?

 अगर आप भारत में रहते हैं और इस करेंसी में निवेश करना चाहते हैं तो आप कुछ ऐप की सहायता से इसमें निवेश कर सकते हैं।

परन्तु आपको यह पता होगा कि भारत में इस तरह की क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना आसान नहीं होता है। फिर भी कुछ ऐप की सहायता से आप इसमें निवेश कर सकते हैं। इन ऐप्लीकेशन्स में WazirX, Buyucoin, Bitbns और  Zevpay शामिल हैं।

इन सभी ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हो। आपको इन ऐप में रजिस्टर्ड करने के लिए अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसी जानकारी भरनी पड़ती है।

 Dogecoin की वर्तमान कीमत क्या है? | Dogecoin price today

 भारतीय मुद्रा के हिसाब से 15 मई 2021 को इस करेंसी का रेट 40.41 रूपये है। आने वाले दिनो में यह कुछ बढ़ भी सकता है या कुछ घट भी सकता है।

 वॉटर फुटप्रिंट के बारे में जानने के लिए पढ़े

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *