रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) क्या है? और इसे घरेलू नुस्खों से कैसे बढ़ायें?

इस वक्त दुनियाभर में अगर किसी बीमारी की चर्चा हो रही है तो वह है नए कोरोना वायरस सारस-सीेओवी-२ से होने वाली बीमारी कोविड-19 ऐसे में जिनकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) कमजोर है उन्हें भी कोविड-19, का संक्रमण होने का खतरा काफी ज्यादा है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर रखें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity)

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) क्या है? | What is immunity

इम्यूनिटी को हिंदी में रोग प्रतिरोधक क्षमता या प्रतिरक्षा कहा जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारी कोशिकाओं, उत्तको और शरीर के दूसरे अंगों का एक नेटवर्क है जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया, वायरस, और बीमारियों से बचाता है।

यह हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है हमारी प्रतिरोधक क्षमता हमारे खानपान और हमारी जीवनशैली पर निर्भर करती है।

इम्यून सिस्टम कमजोर होने के लक्षण | Low immunity symptoms in Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कई लक्षण है जैसे:-
• बार बार बुखार आना।
• भूख ना लगना।
• सीने में दर्द होना।
• जल्दी थकान का अनुभव होना।
• बलगम वाली खांसी या सूखी खांसी हाेना।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलू उपाय | Home remedies to boost immunity in Hindi

दुनियाभर में इन दिनों कोविड-19 के चलते इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाइयों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, इसके लिए लोग तमाम तरह की दवाइयां, विटामिन का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर अपनी इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं,ऐसे में हम यहां आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे, चलिए जानते हैं।
हल्दी- हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाता है। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करें।
फल- संतरा,अंगूर, आम, पपीता, कीवी, तरबूज,आदि फलों में विटामिन सी,बी आदि पोषण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं,जो सर्दी और फ्लू को ठीक करने में मददगार हैं।
• इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप निम्न जड़ी बूटियों, मसालों का सेवन कर सकते हैं
लाैंग
• अलसी
• काली मिर्च
• अदरक
• गिलोय

• इम्यून सिस्टम को सुधारने वाले पेय पदार्थ में निम्न शामिल है:-
ग्रीन टी
• छाछ लस्सी
• फलों का रस
• नारियल पानी

• रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ और टिप्स: (Other tips to increase stamina)
• पर्याप्त नींद लें।
• तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें।
• धूम्रपान ना करें।
• नियमित रूप से व्यायाम करें।                                                                                             

सुबह खाली पेट बादाम खाने के जबरदस्त लाभ जानने के लिए क्लिक करें।                     

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *