दही खाने से पाचन क्षमता बढ़ती है और भूख भी अच्छे से लगती है। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही को चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन समाप्त होता है। दही का दोपहर को सेवन करने से आंतो में अच्छे बैक्टीरियां की संख्या बढ़ती है। इससे पाचन अच्छा होता है।

दही से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। दही का सेवन करने से आंतों के रोग और पेट से सम्बंधित बीमारियां नही होती है।

दही का सेवन करने से तनाव कम होता है। पतले लोगों को दही में किशमिश, बादाम या छुआरा मिलाकर खाना चाहिए इससे उनका बजन बढ़ेगा।