चन्द्रमा के 16 विशेष उपाय | चन्द्रमा के मंत्र | पीड़ित चन्द्रमा के लक्षण

ज्योतिष में चन्द्रमा को मन और माता का कारक माना गया है। चन्द्रमा 12 राशियों में कर्क राशि का स्वामी है। चन्द्रमा को वृषभ राशि में उच्च व वृश्चिक राशि में नीच का माना गया है।

चन्द्रमा दिशाओं में उत्तर पश्चिम दिशा का प्रतिनिधित्व करता है। चन्द्रमा की महादशा 10 साल की होती है। इस लेख में आपको चन्द्रमा के 16 विशेष उपाय, अशुभ चन्द्रमा के लक्षण व चन्द्रमा का जीवन में क्या महत्व है, के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

 चन्द्रमा का जीवन में महत्वः

 चन्द्रमा  व्यक्ति के मन और सोच को प्रभावित करता है। व्यक्ति के मन में कैसे विचार आते हैं आप क्या सोचते हैं निश्चित रूप से यह चन्द्रमा बताता है।

आपके जीवन में तनाव होगा या नही होगा यह बात भी चन्द्रमा पर निर्भर करती है। चन्द्रमा जीवन में उतार चढ़ाव की स्थितियां भी पैदा करता है ।

चन्द्रमा के 16 विशेष उपाय

चन्द्रमा व्यक्ति को चंचल भी बनाता है और गंभीर भी बनाता है। इसके कारण ही व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति आती है।

चन्द्रमा एक ऐसा ग्रह है अगर यह आपकी कुंडली में अच्छा है तो आपके जीवन में सुख और शांति आती है। अगर चन्द्रमा पीड़ित हो जाये तो ऐसी दशा में व्यक्ति को मानसिक बीमारियां हो जाती हैं।

कभी-कभी व्यक्ति को पाचन तंत्र की समस्या भी होती है। ये महिलाओं के शारीरिक तंत्र को प्रभावित करता है।

अगर किसी महिला को चन्द्रमा खराब है तो वह मानसिक रूप से तो परेशान होगी ही बल्कि शारीरिक रूप से भी परेशान होगी। कोई ना कोई परेशानी निरन्तर लगी रहेगी।

 चन्द्रमा के अशुभ प्रभावः

 ज्योतिष के अनुसार, शरीर में हार्मोन्स का स्वामी बुध होता है। लेकिन चन्द्रमा और बुध में गहरा सम्बंध होता है। शास्त्रो के अनुसार बुध चन्द्रमा की संतान है।

इसलिए चन्द्रमा और बुध के बहुत सारे गुण मिलते जुलते हैं। महिलाओं के शरीर में चन्द्रमा की विशेष भूमिका होती है। महिलाओं का मासिक चक्र सीधे चन्द्रमा से जुड़ा होता है।

चन्द्रमा कमजोर होगा तो महिला को हार्मोन्स की समस्या जरूर होगी जिस कारण महिलाओं की में मासिक धर्म में अनियमितता बनी रहती है।

 अगर चन्द्रमा कुंडली में खराब होगा तो मानसिक तनाव व डिप्रेशन पैदा करेगा। अगर चन्द्रमा कमजोर होगा तो केवल मन परेशान रहेगा, डिप्रेशन नही होगा।

चन्द्रमा जब शनि द्वारा पीड़ित होता है यह व्यक्ति को सुसाइड तक करने के लिए मजबूर कर देता है या व्यक्ति को लंबे समय तक डिप्रेशन की दवाईयां खानी पड़ती हैं।

 चन्द्रमा के कमजोर होने से आपकी सोचने की शक्ति व याददाश्त कमजोर होगी। चन्द्रमा के कमजोर होने से आप छोटी-छोटी बातों को आप भूलने लग जायेगें।

चन्द्रमा के कमजोर होने व्यक्ति निन्दनीय व आपराधिक कार्य करने लगता है। चन्द्रमा के अत्यधिक कमजोर होने से व्यक्ति के हाथ में धन नही रूकता।

अगर चन्द्रमा की राहु के साथ युति बना ले तो व्यक्ति गलत कामों धन खर्च करने लगता है।

चन्द्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति को हमेशा एक अज्ञात भय लगा रहता है, कहीं ऐसा ना हो जाये, कहीं वैसा ना हो जायें। व्यक्ति के मन नकारात्मक विचार बहुत आते हैं।

उसे ऐसा लगता है कि कहीं मेरे साथ कुछ गलत ना हो जाये। कभी उसे कोई छोटी बीमारी होती है तो उसे लगता है कि कहीं मुझे बहुत बड़ी बीमारी हो गयी है और कहीं मै मर ना जाऊं। व्यक्ति हमेशा डॉक्टर के पास चक्कर काटता रहता है।

 चन्द्रमा का रत्नः चन्द्रमा के लिए आप सच्चा मोती धारण कर सकते हैं। इसको आपको चांदी में पहनना चाहिए।

 चन्द्रमा के मंत्रः चन्द्रमा का बीज मंत्र है-

 ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः

 चन्द्रमा के 16 विशेष उपायः

  • चांदी के गिलास में पानी पियें।
  • अगर आपका चन्द्रमा कमजोर है तो आपको दूध से बनी चीजों का प्रयोग अधिक करना चाहिए। आपको महीने में कम से कम पांच बार खीर खानी चाहिए। प्रत्येक दिन आपको दूध व दही का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन मजबूत होगा।
  • चन्द्रमा को सफेद रंग बहुत प्रिय है। आपको सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इसका आपका चन्द्रमा मजबूत होगा।
  • चन्द्रमा माता का कारक है। आपको अपनी माता को खुश रखना है उनका सम्मान करना है।
  • नियमित रूप से सुगंधित जल से स्नान करना चाहिए।
  • भगवान शिव का ध्यान करें, उनका मंत्र जपें।
  • महीने की दोनों एकादशियों का उपवास करें।
  • एक चांदी की चेन भी गले में धारण करें। इससे मानसिक समस्याएं निश्चित रूप से समाप्त होती हैं।
  • अगर छोटी-छोटी बातों पर आपको तनाव आता है तो छोटी उंगली में एक मोटा सा चांदी का छल्ला धारण करें।
  • हरे रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें। हरे रंग का एक रूमाल हमेशा अपने पास रखें।
  • सोने से पहले 108 बार गायत्री मंत्र का जप करें। धीरे-धीरे इससे तनाव का स्तर कम होना शुरू हो जायेगा।
  • अगर आप महिला है और आपका स्वास्थ खराब रहता है तो आपको ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए।
  • पूर्णिमा की रात में खीर को चन्द्रमा की रोशनी में ढककर रख दें व सबह उसे खायें। ऐसा करने से खीर में चन्द्रमा का अमृत उसमें मिल जाता है जिससे व्यक्ति का चन्द्रमा मजबूत होता है।
  • मोती को धारण करें। यह ध्यान रखें कि कुंडली दिखाकर ही मोती का धारण करें।
  • चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करना चाहिए।
  • 11 सोमबार शिवलिंग के ऊपर कच्चा मीठा दूध चढ़ाये और कपूर का दीप जलाएं। भगवान शिव के चरणों में बैठकर 1 माला चन्द्रमा के बीज मंत्रों का जाप करें।

 चन्द्रमा का दानः

चावल, चांदी, दूध, दही, मिश्री, श्वेत वस्त्र, श्वेत फूल, चन्दन। इन सभी वस्तुओं का दान सोमवार के दिन शाम को कर सकते है।

सूर्य ग्रह के उपायों के बारे में जानने के लिए पढ़े

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *