अलसी बीज के 11 फायदे, नुकसान और उपयोग | बेनिफिट्स ऑफ अलसी सीड

अलसी बीज के फायदे

अलसी क्या है? और इसे कैसे उपयोग करें?

अलसी भूरे रंग का एक बीज होता है। इसकी बाहरी सतह बहुत चिकनी होती है । हमारे भारत में अलसी को तीसी व अरसी के नाम से भी जाना जाता है। इस पोस्ट में आप अलसी बीज के 11 फायदे के बारे में जानेगें।

यह छोटे-छोटे बीज देखने में बहुत ही छोटे होते हैं, परंतु यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण  ब बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।  अलसी में एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है।

अलसी बीज के 11 फायदे

अलसी हमारी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होती है। अलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों में व खाने-पीने की वस्तुओं में प्राचीन काल से होता आ रहा है।

आयुर्वेद में अलसी को बल्य  कहा गया है इसका तात्पर्य है कि जो हमारे शरीर को ताकत देता है व शक्ति प्रदान करने का कार्य करता है।  बहुत से लोग अलसी के बीजों का सेवन ऐसे ही कर लेते हैं, पर इसे रात में पानी में भिगोकर खाने से और ज्यादा फायदा मिलता है।

अलसी के लड्डू भी खाए जा सकते हैं।  इसके बीजों से तेल भी निकाला जाता है।  इस तेल को खाने में भी प्रयोग किया जा सकता है, और यह शरीर पर लगाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

अलसी के बीजों को आप फ्रूट व सलाद पर डालकर भी खा सकते हैं।  अलसी के पाउडर को दही- मट्ठा व जूस में डालकर भी सेवन किया जा सकता है। पराठे में, दलिये में या फिर भोजन में आप अलसी पाउडर को छिड़क सकते हैं।

अलसी के बीजों को आप भूनकर भी खा सकते हैं। इस तरह से आप अलसी के अंदर उपस्थित पोषक तत्वों को ग्रहण कर सकते हैं।

अलसी हमारे यहां दो प्रकार की होती है, भूरे और सुनहरे रंग की।  इन बीजों का तेल भी निकाला जाता है जो कि आपको बहुत ही आसानी से किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर पर मिल जाएगा।

बहुत से लोगों को साबुत बीज खाने से परेशानी होती है, तो आप बीजो को खाने के स्थान पर इसके तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं,  या फिर एक चम्मच सुबह खाली पेट अलसी पाउडर का प्रयोग करें।

 अलसी को तीसी, अरसी के स्थान पर फ्लेक्स सीड्स के नाम से भी जाना जाता है।  फ्लैक्सीड प्रोटीन, फाइबर एक बहुत ही अच्छा साधन है।

यह हमारे पाचन को स्वस्थ रखने का काम करता है और फाइबर भरपूर मात्रा में होने से कब्ज भी नहीं होने देता है। अलसी के बीज स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियों को दूर करने में लाभकारी हैं और इसके इस्तेमाल से हम अपने बढ़ते हुए में अनियंत्रित शरीर के वजन को बहुत हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

इस बीज का सेवन हर आयु के व्यक्ति कर सकते हैं ।  यह हमारी स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं और यही नहीं  महिलाओं की मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है।  यह महिलाओं में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस को बैलेंस करता है।

अलसी बीज के 11 फायदेः

1- वजन कम करने के लिए

अलसी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जिसकी वजह से अलसी खाने के बाद जल्दी से भूख नहीं लगती है।  अलसी पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बनाता है।  जिस कारण मेटाबॉलिज्म रेट भी बढ़ जाता है और हमारे अंदर ज्यादा ऊर्जा बनी रहती है।

अलसी के फायदे

2- बालों की ग्रोथ के लिए

जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे बालों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड कितना आवश्यक है। यह फैटी एसिड बालों को बढ़ाने में मददगार है।  अलसी बालों की जड़ों को मजबूत ही नहीं करता बल्कि बालों में साइन भी आती है। बाल स्वस्थ और सुंदर रहते हैं और कम टूटते चलते हैं।  इसके प्रयोग से डैंड्रफ की समस्या भी नहीं होती है।

अलसी बीज के फायदेः

3- ह्रदय के लिए लाभकारी

कोलस्ट्रोल हमारे शरीर में एक सीमित मात्रा में होता है। परन्तु जब यह ज्यादा बढ़ जाता है तो हमारे शरीर की धमनियों में जम जाता है जिससे ह्रदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल को कम करके  हृदय रोग के खतरे( Arteriosclerosis)  को कम करते हैं। अलसी में मैग्नीशियम व विटामिन बी काम्पैल्कस तत्व पाये जाते हैं जो कि लो डेंसिटी लिपॉप्रोटीन को कम करने का  काम करते हैं।

अलसी बीज के 11 फायदे

4- मासिक धर्म की समस्या में लाभदायक

अलसी के बीज महिलाओं में होने वाले हार्मोन असंतुलन को सही करते हैं इसके सेवन से पीरियड के समय होने वाले दर्द, एंठन, थकान, चक्कर में लाभ मिलता है।

अलसी के बीज महिलाओं के पीरियड्स में लाभदायक, फर्टिलिटी को बनाने में,  पाचन क्रिया में सुधार,  हारमोंस को ठीक करना आदि में सहायक होते हैं।

अलसी के बीज स्तनपान के दौरान दूध न आने की समस्या को दूर करता है। यह बीज एस्ट्रोजन नामक हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद करता है।  इसके सेवन से पीसीओएस,  पीसीओडी के लक्षणों में भी सुधार होता है।

5- त्वचा संबंधी रोगों से निदान

अलसी में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।  इन बीजों में उपस्थित गुण कॉलेजन को बढ़ाते हैं। कोलेजन का उत्पादन सही होने के कारण हमारी त्वचा में निखार आता है और चमक भी आती है।

स्किन एजिंग की समस्या से भी निजात मिलती है। अलसी को विटामिन सी और ओमेगा फैटी एसिड का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है और इसी वजह से यह छोटे-छोटे बीच हमारी स्किन को बड़े-बड़े फायदे पहुंचाते हैं।

6- पाचन में सहायक

 जैसा कि आप जानते हैं, अलसी के बीज फाइबर से परिपूर्ण होते हैं।  तो अगर किसी व्यक्ति को एसिडिटी अपच, गैस या कब्ज की समस्या होती है तो आप अलसी के बीजों का सेवन अपनी पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए कर सकते हैं ।

अलसी में अच्छी मात्रा में फाइबर होने के कारण पाचन में लाभ मिलता है। अलसी के बीजों का सेवन करने की बजाय आप भुनी अलसी को पाउडर के रूप में भी ले सकते हैं

7- सूखी खांसी और दमा में सहायक

सूखी खांसी और दमा की बीमारी ठीक करने के लिए अलसी के बीजों को भूनकर शहद के साथ खाएं, इससे आप खांसी और दमा का इलाज कर सकते हैं।

अलसी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर हैं, लेकिन इन बीजों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में और सुबह सुबह खाली पेट करना चाहिए।  

8- शुगर (डायबिटीज) में लाभकारी

अलसी का पानी न केवल वजन करने वजन कम करने में सहायक है बल्कि डायबिटीज की समस्या में भी आराम दिला सकता है।

अलसी बीज के 11 फायदे

इसके सेवन से शुगर के लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।  अलसी के पानी का सेवन करके आप अपने पेट और कमर के आसपास की जमा चर्बी को भी हटा सकते हैं।

9- हार्मोनल सम्बन्धी परेशानियों से राहत

अलसी  महिलाओं की हार्मोन से जुड़ी समस्याओं को बैलेंस करने में सहायक है, क्योंकि अलसी के बीज में लिगनांस का बहुत अच्छा स्रोत है और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है।

जिन स्त्रियों को पीरियड रेगुलर नहीं  होते हैं, वे तेज दर्द के साथ पीरियड्स होते हैं ऐसे में  उन्हें रोजाना 25 से 30 ग्राम अलसी का सेवन करना चाहिए।

अलसी खाने से स्त्रियों के  प्रजनन अंग सही रहते हैं जिससे पीरियड सही समय पर होते है और पीरियडस की साइकिल सही चलती है।

10- आंखों के लिए असरदार

आंखों की परेशानियों व आंखों में सूखापन दूर करने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड नामक तत्व की आवश्यकता होती है।

नेत्र विकार के समय डॉक्टर भी ओमेगा 3 कैप्सूल लेने की सलाह देते हैं क्योंकि ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों में नमी बनाए रखने में मददगार है और अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।  जिससे ग्लूकोमा और आंखों में ज्यादा दबाव का खतरा कम हो जाता है।

11- पुरुषों के लिए फायदेमंद

अलसी का सेवन करके पुरुष अपनी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए पुरूष  शरीर में कमजोरी, जल्दी डिस्चार्ज होना,  मैथुन में रुचि ना लेना और सहवास के समय नर्वसनेस होना जैसी दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं।

यहां तक कि पुरुषों में ब्लैडर कैंसर व प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा होता है पर इन छोटे-छोटे बीजों का सेवन कर इन कैंसर नामक बीमारी की आशंका से बचा जा सकता है।  पुरुषों के लिए अलसी कई तरह से लाभकारी है।

अखरोट के जबरदस्त लाभों के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *