WTO फुल फॉर्म | WTO हेडक्वार्टर | WTO डायरेक्टर जनरल | Functions of WTO in Hindi

WTO full form

WTO क्या है? | WTO Members

WTO ( विश्व व्यापार संगठन) की स्थापना इसकी पूर्ववर्ती संस्था गैट की उरूग्वे चक्र की लम्बी वार्ता 1986 से 1993 के परिणामस्वरूप हुई थी। WTO की स्थापना 1 जनवरी 1995 को हुई तथा इसने औपचारिक संगठन के रूप में गैट का स्थान ले लिया।

वर्तमान में WTO के सदस्य देशो की संख्या 164 है। WTO (विश्व व्यापार संगठन) एक स्थायी संगठन है। WTO की स्थापना सदस्य राष्ट्रों की संसदो द्वारा अनुमोदित एक अन्तर्राष्ट्रीय संधि के आधार पर हुई है। विश्व व्यापार संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेन्सी नहीं है। भारत  WTO का संस्थापक देश है।

WTO फुल फॉर्म

 WTO फुल फॉर्मः

WTO की फुल फॉर्म है- World Trade Organization और हिन्दी में इसे विश्व व्यापार संगठन कहते हैं।

 WTO महानिदेशक | WTO Director General:

वर्तमान में WTO के महानिदेशक Ngozi Okonjo-Iweala हैं। Ngozi Okonjo-Iweala नें 1 मार्च 2021 को WTO के सातवें महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।

Ngozi Okonjo-Iweala विश्व व्यापार संगठन में महानिदेशक के रूप में सेवा देने वाली पहली महिला अफ्रीकी बनीं है। WTO में महानिदेशक के रूप में इनका कार्यकाल 31 अगस्त 2025 को समाप्त हो जाएगा। WTO के महानिदेशक को 4 वर्ष के चुना जाता है।

 WTO हेडक्वार्टरः WTO का हेडक्वार्टर जिनेवा स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

 W.T.O के उद्देश्य | Objectives of WTO
  • जीवन स्तर में वृद्धि करना।
  • पूर्ण रोजगार एवं प्रभावपूर्ण माँग में बृहत स्तरीय, परन्तु ठोस वृद्धि करना।
  • वस्तुओं के उत्पादन एवं व्यापार का प्रसार करना।
  • सेवाओं के उत्पादन एवं व्यापार का प्रसार करना।
  • विश्व के संसाधनो का अनुकूलतम उपयोग करना।
  • सतत् विकास की अवधारणा को स्वीकार करना। पर्यावरण का संरक्षण एवं उसकी सुरक्षा करना।
 W.T.O को कार्य | Functions of WTO
  • विश्व व्यापार समझौता एवं बहुपक्षीय तथा बहुवचनीय समझौता के कार्यान्वयन, प्रशासन एवं परिचालन हेतु सुविधाए प्रदान करना।
  • व्यापार एवं प्रशुल्क से सम्बन्धित किसी भी भावी मसले पर सदस्यों के बीच विचार विमर्श हेतु एक मंच के रूप में कार्य करना।
  • विवादों के निपटारे से सम्बन्धित नियमों एवं प्रक्रियाओं को प्रशासित करना।
  • व्यापार नीति समीक्षा प्रक्रिया से सम्बन्धित नियमों एवं प्रावधानों को लागू करना।
  • वैश्विक आर्थिक नीति निर्माण में अधिक सामंजस्य भाव लाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक से सहयोग करना।

      WHO के बारे में जानने के लिए पढ़े-   Click Here

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *