IPS Full form | Salary of IPS | Power of IPS | IPS Salary | IPS Eligibility

Full form of I.P.S and Salary of I.P.S

Power of IPS| IPS Full form| Salary of IPS

आई.पी.एस देश की दूसरी सबसे प्रतिष्ठित सेवा मानी जाती है। आजकल देश के अधिकांश युवा अपने कैरियर के रूप में सिविल सेवा को चुनना चाहते हैं।

सिविल सेवाओं में मुख्यतः तीन सेवा आई.ए.एस, आई.पी.एस और आई.एफ.एस आती हैं। इनमें से आई.पी.एस बनना अधिकांश युवाओं की पहली पसंद है।

आज हम इस आर्टिकल में आई.पी.एस से जुड़ी सभी जानकारी आपसे साझा करने जा रहें हैं जो हमने विश्वसनीय स्रोतों से इक्ट्ठा की हैं। इस आर्टिकल में आप  आई.पी.एस  से सम्बंधित निम्न बातों को  जानेगें।

S.P फुल फार्म क्या है?

S.P की फुल फार्म होती है “Superintendent of Police” और हिन्दी में इसे पुलिस अधीक्षक कहते हैं।

IPS  फुल फार्म क्या है?

I.P.S की फुल फार्म ” Indian Police Service” और हिन्दी में इसे भारतीय पुलिस सेवा कहते हैं।

IPS Full form

पुलिस अधीक्षक के कार्य एवं शक्तियाँ | Duties and Powers of S.P (IPS)

किसी भी आई.पी.एस की जिले में प्रथम न्युक्ति डी.एस.पी के रूप में होती है जहां उन्हे पुलिस अधीक्षक के अधीन रहकर कार्य करना पड़ता है फिर उस राज्य में कुछ सालों बाद आई.पी.एस  अधिकारी को पुलिस अधीक्षक के रूप में न्युक्ति दी जाती है।

पुलिस अधीक्षक के रूप में एक आई.पी.एस अधिकारी अपने जिले में सुरक्षा, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, एवं ट्रैफिक नियंत्रण आदि के लिये जिम्मेदार होता है।

एक पुलिस अधीक्षक को अपने प्रतिदिन के कार्यों में शांति व्यवस्था को बनाये रखना, आर्थिक अपराध, साइवर क्राइम, यौन उत्पीड़न, आपदा प्रवंधन, वीआईपी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होता है।

इसके अलावा एक आई.पी.एस अधिकारी निम्न कार्यों की भी समीक्षा करता है।

  • बढ़ते हुए अपराधों को रोकना।
  • अपराधियों का पता लगाने के लिए टीम गठित करना।
  • पुलिस थानों में दर्ज हुई प्रथम सूचना रिपोर्ट रिपोर्टस की प्रोग्रेस की जांच करना।
  • रैलियों, राजनीतिक और धार्मिक कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था करना।
  • एक आई.पी.एस पर अपने जिले में आने वाले मंत्रियों और वीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।
  • जिले में आपदा या दंगो की स्थिति में एक आई.पी.एस पर अपने जिले में शांति स्थापित करने और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की जिम्मेदारी होती है।
  • जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना
  • किसी भी केस में CID, CBI या अन्य एजेन्सियों के साथ समन्वय स्थापित करना।

IPS सैलेरी:  प्रारम्भिक स्तर पर

ग्रेड पे-                              रू 5400

पे- स्केल                            रू 15600- 39100

आई.पी.एस को सरकारी भवन व सरकारी वाहन मिलता है इसलिए हमने नीचे दिये गये सैलरी स्ट्रक्चर में मकान भत्ता व गाड़ी भत्ता नही जोड़ा है। आप किसी भी लेवल पर सैलरी को कुछ इस प्रकार कैलकुलेट कर सकते हैं।

वेसिक पे- लेवल 10                               रू 56,100

महगांई भत्ता-17 प्रतिशत(2020)               रू 9537

एन.पी.एस कटौती-10 प्रतिशत                  रू  5610

सैलरी अनुमानित                                   रू  60027

पुलिस अधीक्षक को क्या सुविधाए मिलती है | Facilities for IPS Officer

एक पुलिस अधीक्षक को सैलरी के अतिरिक्त कई तरह की सुविधाएं दी जाती है जो निम्न प्रकार हैं।

  1. अपार्टमेंट (3 या 4 बीएचके)
  2. बिजली और पानी का बिल
  3. चिकित्सा व्यय
  4. फ्री फोन कॉल व इंटरनेट सुविधा
  5. कार्यालय वाहन
  6. अध्ययन अवकाश
  7. विदेश अध्ययन विकल्प
  8. परिवहन भत्ते
  9. सुरक्षा गार्ड और घरेलू सहायक

आई.ए.एस की कार्य एवं शक्तियों के बारे में पढ़ेःhttps://hindiasia.in/full-form-i-a-s-powers-d-m/

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *