PWD फुल फॉर्म | CPWD फुल फॉर्म इन हिन्दी | PWD और CPWD क्या हैं? | PWD Department के कार्य

PWD, CPWD FULL FORM

PWD फुल फॉर्म क्या है? | CPWD फुल फॉर्म इन हिन्दी

PWD फुल फार्मः PWD फुल फार्म है, Public Works Department और हिन्दी में इसे लोक निर्माण विभाग कहते हैं।

CPWD फुल फार्मः CPWD फुल फार्म है, Central Public Works Department और हिन्दी में इसे केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग कहते हैं।

PWD क्या है? | What is PWD?

P.W.D फुल फॉर्म

लोक निर्माण विभाग राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। P.W.D किसी भी जिले के अन्दर निर्माण व मरम्मत से सम्बंधित कार्यों को करता है।

P.W.D किसी भी जिले में सड़क, पुल, सरकारी भवनों आदि के निर्माण का कार्य करता है। इसके अतिरिक्त P.W.D के द्वारा पूर्व में बनी हुई किसी सड़क, भवन, पुल, सीवेज लाइन आदि की मरम्मत का कार्य भी किया जाता है। P.W.D में यह सभी कार्य टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से ठेकेदार द्वारा कराये जाते हैं।

 CPWD क्या है? | What is CPWD?

केन्द्रीय स्तर पर निर्माण का कार्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। यह एक भारत सरकार के प्रभुत्व वाला प्राधिकरण है जो सार्वजनिक क्षेत्र के निर्माण कार्यो को करने का काम करता है। C.PW.D केन्द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

C.P.W.D पर केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों जैसे पब्लिक सेक्टर उपक्रम, स्वायत्तशासी निकायों, व पूर्ण सरकारी विभोगों की इमारतों के निर्माण व मरम्मत की जिम्मेदारी है। C.P.W.D में यह सभी कार्य टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से ठेकेदार द्वारा कराये जाते हैं।

PWD Department का कार्य | Functions of PWD

जब किसी भी विभाग द्वारा या सरकार द्वारा P.W.D को किसी सड़क या किसी भवन के निर्माण का कार्य दिया जाता है तो उससे पूर्व P.W.D द्वारा उस निर्माण कार्य की एक डी.पी.आर मतलब डिटेल प्रोजक्ट तैयार की जाती है जिसमें P.W.D द्वारा उस निर्माण कार्य की कुल लागत सहित समस्त जानकारी जैसे ड्राईंग और कार्य का पूरा प्रोसेस दिया जाता है।

P.W.D फुल फॉर्म

राज्य सरकार द्वारा डी.पी.आर को मंजूर करने के बाद, P.W.D द्वारा उस कार्य के लिए टेंडर आमत्रित किये जाते है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह काम सबसे अधिक बोली वाले ठेकेदार को दे दिया जाता है।

इसके बाद समस्त निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जाता है P.W.D द्वारा केवल उस कार्य का सुपरविजन किया जाता है और ठेकेदार को समय-समय पर कार्य की प्रगति के अनुसार भुगतान किया जाता है।

PWD का विभागीय ढांचा (जिले स्तर पर) | PWD Department Structure

P.W.D में जिले स्तर पर सवसे बड़ा विभागीय अधिकारी अधिशासी अभियंता( Executive Engineer) होता है शाॅर्ट में इन्हे Ex. En. बोला जाता है यह एक प्रोन्नत पद होता है जो सहायक अभियंता के बाद प्राप्त होता है। अधिशासी अभियंता के बाद जिले में कई सहायक अभियन्ता होते हैं जो अधिशासी अभियंता के अधीन कार्य करते हैं। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता होते हैं।

मण्डल स्तर पर अधिकारियों का क्रमः

अधीक्षण अभियंता-Superintending Engineer

अधिशासी अभियंता- Executive Engineer

सहायक अभियंता- Assistant Engineer

कनिष्ठ अभियंता- Junior Engineer

B.C.C.I की फुल फॉर्म और इसके बारे में जानने के लिए पढ़ेः Click here

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *