LPG फुल फॉर्म | LPG Composition | LPG क्या है | LPG Price

L.P.G kya hai

LPG full form: LPG की फुल फार्म है Liquefied Petroleum Gas

LPG Composition: LPG (प्रोपेन + ब्यूटेन) का मिश्रण है।

LPG में गंध का क्या कारण है| Cause of smell in LPG

वास्तव में LPG एक रंगहीन और गंधहीन गैस है परन्तु सुरक्षा की दृष्टि से ताकि इसके रिसाव होने पर इसका पता लगाया जा सके इसमें एक रासायनिक गंध एथिल मर्केप्टन को मिलाया जाता है। एथिल मर्केप्टन कोई गैस नही है यह केवल एक रासायनकि गंध है।

LPG फुल फॉर्म

LPG क्या है? | What is LPG

LPG प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का मिश्रण होती है। इन दोनो गैसों के मिश्रण को सामान्य तापमान और संतुलित दबाव के अंतर्गत द्रवित कर सिलेन्डर में भरा जाता है।

LPG अन्य ईंधनो की अपेक्षा एक स्वच्छ, सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च उष्मीय मूल्य वाला ईंधन है।

LPG लगभग एक गंधक रहित ईंधन है जिस कारण इसका प्रयोग रासायनिक प्रक्रियाओं द्वारा संवेदनशील जगहों पर किया जा सकता है।

आजकल LPG का प्रयोग उन उधोगो में जहां कम मात्रा में गंधक वाले ईँधनों और जहां कम तापमान नियंत्रण की आवश्यकता है वहां भट्टियों में उत्तेजन के लिए किया जा रहा है।

LPG की विशेष्ताए | LPG Properties

  • LPG पानी से आधा गुना व हवा से दुगुना भारी होती है।
  • LPG एक रंगहीन व गंधहीन गैस है।
  • LPG को द्रवित रूप में गैस सिलेन्डरों में भरने के लिए, 1:250 के अनुपात में संकुचित किया जाता है।
  • LPG से 11,900 किलो कैलोरी प्रति किलो ग्राम की उच्च उष्मीय दक्षता प्राप्त होती है।

LPG के लाभ |  LPG Advantages

  • यह एक स्वच्छ ईंधन है।
  • LPG में जलते समय कम कालिख उत्पन्न होती है जिससे बर्नर अधिक समय तक चलते हैं।
  • क्योंकि वायुमंडलीय ताप व दाव पर इसका वाष्पीकरण हो जाता है इसलिए इसका सिलेण्डर के अन्दर छलकने का डर नही रहता।
  • गंधक की मात्रा बहुत कम होने के कारण व सल्फर रहित उत्सर्जन होने के कारण यह एक ईको फ्रेंडली गैस है।
  • LPG द्वारा उत्पन्न ज्वाला को तुरंत नियन्त्रित किया जा सकता है।
LPG का पर्यावरण पर प्रभाव

LPG मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन है। LPG के जलने पर ग्रीनहाउस गैस कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्सर्जित होती है तथा प्रतिक्रियावश कुछ कार्बन मोनोऑक्साइ गैस भी पैदा होती है।

LPG Price चैक करने के लिए क्लिक करेंःClick here

इलैक्ट्रिक कार के बारे में जानने के लिए पढ़ेः Click here

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *