ARTO full form in Hindi | ARTO के कार्य | ARTO कैसे बनें? | ARTO salary

ARTO full form क्या है?

ARTO full form है “Assistant Regional Transport Officer” और हिन्दी में इसे “सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी” कहते हैं।

एक ARTO  राज्य सरकार में पीसीएस अधिकारी होता है, जो राज्य के एक जिले में परिवहन, वाहनों और ड्राइवरों से संबन्धित विभिन्न कानूनों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार होता है।

RTO full form क्या है?

RTO full form है “Regional Transport Officer” और हिन्दी में इसे “क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी” कहते हैं।

RTO का पद ARTO से प्रमोशन के बाद मिलता है। एक RTO के अन्तर्गत एक से अधिक ARTO कार्य कर सकते हैं।

ARTO full form

भारत में प्रत्येक राज्य का परिवहन विभाग होता है, और प्रदेश भर में इसके अन्तर्गत जोनवाईस कई आरटीओ कार्यालय स्थित होते  हैं।

आरटीओ अधिकारी सड़क सुरक्षा को बनाए रखने, परिवहन कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने और माल और लोगों के कुशल आवागमन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एआरटीओ अधिकारी के कर्तव्य | Duties of ARTO

1- ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करना
2- सड़क कर एकत्र करना और मोटर वाहन कानूनों को लागू करना
3- वाहन निरीक्षण करना और सुरक्षा मानकों को लागू करना
4- सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों का प्रबंधन और परमिट जारी करना
5- परिवहन उद्योग की निगरानी और विनियमन

राज्य के परिवहन विभाग में पदो का क्रम | Hierarchy in Transport Department

क्रम संख्या पद (Post)
1 परिवहन आयुक्त ( Transport Commissioner)
2 अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन, सड़क सुरक्षा, आई.टी,राजस्व, प्रवर्तन) ( Additional Transport Commissioner)
3 उप परिवहन आयुक्त (Deputy Transport Commissioner)
4 क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त  (RTO)
5 सहायक क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त  (ARTO)

ARTO की सैलरी कितनी होती है | ARTO सैलेरी इन इंडिय़ा

ARTO सैलेरी स्ट्रक्चरः

ग्रेड पे- रू 5400
पे- स्केल   रू 15600- 39100

ARTO को सरकारी भवन व सरकारी वाहन मिलता है इसलिए हमने नीचे दिये गये सैलरी स्ट्रक्चर में मकान भत्ता व गाड़ी भत्ता नही जोड़ा है। आप किसी भी लेवल पर सैलरी को कुछ इस प्रकार कैलकुलेट कर सकते हैं।

वेसिक पे- लेवल 10  रू 56,100
महगांई भत्ता-38 प्रतिशत( Nov.2022)  रू 21318
एन.पी.एस कटौती-10 प्रतिशत  रू  5610
सैलरी अनुमानित रू  83028

ARTO को मिलने वाली सुविधाए | ARTO facilities

एक ARTO को सैलरी के अतिरिक्त कई तरह की सुविधाएं दी जाती है जो निम्न प्रकार हैं।

  1. अपार्टमेंट (3 या 4 बीएचके)
  2. बिजली और पानी का बिल
  3. चिकित्सा व्यय
  4. फ्री फोन कॉल व इंटरनेट सुविधा
  5. कार्यालय वाहन
  6. अध्ययन अवकाश
  7. परिवहन भत्ते

ARTO कैसे बनें?

भारत में ARTO बनने के लिए, आपको स्टेट P.C.S परीक्षा पास करनी पड़ेगी। स्टेट परीक्षा में कई प्रकार के पद होते हैं जैसे एस.डी.एम, डी.एस.पी, ए.आर.टी.ओ और अन्य पद।

किसी भी स्टेट पी.सी.एस परीक्षा में छात्रों को फाइनल रैंक के आधार पर ही पदों का आबंटन होता है।

पी.सी.एस परीक्षा में जो छात्र टॉप रैंक में शामिल होते हैं उन्हे ही एस.डी.एम, डी.एस.पी व ए.आर.टी.ओ जैसे पदों पर न्युक्ति मिलती है।

कुछ प्रदेशों में ए.आर.टी.ओ और ट्रासपोर्ट ऑफिसर के पदों पर सीधी भर्ती परिवहन विभाग द्वारा भी निकाली जाती हैं। 

ए.आर.टी.ओ के लिए  आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2022 को 21 वर्ष की हो चुकी हो और 40 वर्ष से अधिक न हुई हो अर्थात उनका जन्म 2 जुलाई 1982 से पहले नहीं हुआ हो। और 1 जुलाई, 2001 के बाद नहीं। PH उम्मीदवारों के लिए, अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष है, अर्थात उनका जन्म 02 जुलाई, 1967 से पहले नहीं हुआ होगा।

ए.आर.टी.ओ के लिए शैक्षिक अहर्ताः

ए.आर.टी.ओ परीक्षा के लिए आवेदन पत्र स्वीकार किये जाने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों को भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक उपाधि अवश्य धारित करनी चाहिए।

एस.डी.एम पद के बारे में जानने के लिए पढ़ें।

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *