इस लेख में, हम आपको 9 होम रेमेडीज फॉर पिंपल्स एंड ऑयली स्किन बताने जा रहे हैं इसमे आप मुंहासो और ऑयली स्किन के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपचारों के बारे में जानेगें। इन उपायों को अपनाकर आप मुंहासो और ऑयली स्किन से आसानी से राहत पा सकते हैं।
ये उपाय पूरी तरह से प्राकृतिक और सुरक्षित हैं इतना ही नही इन उपायों में प्रयोग की जाने वाली अधिकांश सामग्री आपके घर में ही मिल जाएगी।
अधिकांश महिलाएं मुंहासो को ठीक करने के लिए कई तरह के प्रयास जैसे अलग-अलग एलोपैथिक दवाओं और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करती हैं, लेकिन ये सभी उपचार अस्थायी होते हैं साथ ही इनके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं, जो कुछ समय बाद दिखाई देते हैं।
इस लेख में आपको जो 9 होम रेमेडीज फॉर पिंपल्स एंड ऑयली स्किन बतायी जा रही हैं, वे न तो अस्थायी हैं और न ही उनका कोई साइड इफेक्टस है। ये सभी उपचार प्रयोग किये हुए और परखे हुए हैं।
9 होम रेमेडीज फॉर पिंपल्स एंड ऑयली स्किन
1- नींबू, खीरा, और गुलाब जल
सामग्री:
- नींबू का रसः 1 चम्मच
- खीरे का रसः 1 चम्मच
- गुलाब जलः 1 चम्मच
विधि:
नींबू का रस, खीरे का रस और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर प्रतिदिन चेहरे पर लगाने से पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।
2- गुलाब जल, टमाटर का रस, नींबू का रस और बेसन फेस पैक
सामग्री:
- गुलाब जलः 4 चम्मच
- नींबू का रसः 2 चम्मच
- बेसनः 2 चम्मच
- टमाटर का रसः 2 चम्मच
विधि:
सभी सामग्री को दी गयी मात्रा के अनुसार एक साथ किसी बाउल में मिला लें। फिर तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगायें और सूखने दें। जब यह पेस्ट पूरी तरह सूख जाये तो अपने चेहरे को साफ पानी से धो दें। इस उपाय से आपके चेहरे के मुंहासे तो दूर होगें ही साथ में आपका चेहरा भी ग्लो करेगा।
3- संतरे के छिलके का पाउडर और गुलाब जल
सामग्री:
- संतरे के छिल्के का पाउडरः आवश्यकतानुसार
- गुलाब जलः आवश्यकतानुसार
विधि:
संतरे के छिलके के पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर पिंपल्स पर लगाने से पिंपल्स न केवल दूर होते हैं बल्कि चेहरे का रंग भी साफ होता है।
4- नीम की पत्तियाॅं और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
सामग्री:
नीम की पत्तियाॅं- 25 से 30 पत्तियां
मुल्तानी मिट्टी- 3 चम्मच
गुलाब जल- जरूरत के अनुसार
विधि:
नीम के पत्तों को पीसकर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के साथ एक पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। यह पेस्ट एक हफ्ते में पिंपल्स से राहत दिलाता है और साथ-साथ चेहरे को आकर्षक भी बनाता है।
5-आंवला और दही का फेस पैक
सामग्री:
दही- 3 चम्मच
सूखे आंवले का पाउडर- 2 चम्मच
विधि:
सूखे आंवले (आंवला) के चूर्ण में उचित मात्रा में दही मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद, पेस्ट को हटा दें । फिर तौलिये को गर्म पानी में भिगोकर चेहरे की सिकाई करें। कुछ दिनों तक यह प्रयोग करने से मुहांसे दूर हो जाएंगे और चेहरा साफ, सुंदर व चमकदार दिखेगा।
6- सबसे पहले चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें और फिर गर्म पानी में तौलिया को गीला करके चेहरे पर सिकाई करें। गर्म तौलिये से सिकाई करने के बाद, तुरंत ठण्डे पानी की तौलिये को चेहरे पर लगायें।
यह प्रक्रिया बारी-बारी से कुछ देर तक करते रहें। ध्यान रखना है कि चेहरे को तैलीय न होने दें। इस उपाय से कुछ ही दिनों में मुंहासों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।
7- कलौंजी के बीज, तुलसी के पत्ते और नींबू का रस
सामग्री:
कलौंजी के बीज का पाउडर- 2 चम्मच
कलौंजी के बीज का रस – 2 चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
तुलसी के पत्तों का रस- 1 चम्मच
विधि-1:
अगर ज्यादा संख्या में पिंपल्स हैं, तो कलौंजी के बीज को पीस लें तथा सिरके में मिलाकर रात में अपने चेहरे पर लगाएं और सो जाएं। सुबह चेहरे को साफ पानी से धो लें।
विधि-2:
नींबू और तुलसी के पत्तों के रस को कलौंजी के बीज के रस के साथ मिला लें। फिर इस लेप को चेहरे पर लगायें। कुछ दिनों तक प्रयोग करने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
8-काली मिर्च, लाल चंदन, और जायफल
सामग्री:
काली मिर्च- आवश्यकतानुसार
लाल चंदन- आवश्यकतानुसार
जायफल- आवश्यकतानुसार
विधि:
काली मिर्च, लाल चंदन, और जायफल को पानी में पीसकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
9-मसूर की दाल, हल्दी और नींबू का रस
सामग्री:
मसूर की दाल- 50 ग्राम
हल्दी- 10 ग्राम
नींबू का रस- 2 चम्मच
विधि:
नींबू के रस के साथ दाल, और हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इस प्रयोग से मुंहासे बहुत जल्द ठीक होते हैं।