पाकिस्तान के बारे में रोचक जानकारी

पाकिस्तान के बारे में रोचक जानकारी

पाकिस्तान बिट्रेन से  आजाद होकर 14 अगस्त 1947 को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अस्तित्व में आया था। पाकिस्तान दक्षिणी एशिया में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है, जिसकी राजधानी इस्लामाबाद है।

पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा से ईरान, उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान, दक्षिण-पूर्व में भारत और दक्षिणी में अरब सागर स्थित है। पाकिस्तान में चार सूबे हैं- पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा

पाकिस्तान के बारे में रोचक जानकारी

पाकिस्तान का क्षेत्रफल  881,913 वर्ग किमी

पाकिस्तान की जनसंख्या 20.7 करोड़ (2017 के अनुसार)

जनसंख्या घनत्व 218 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी (2010 के अनुसार)

पाकिस्तान की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची, पश्तो और हिन्दी हैं।

पाकिस्तान की कुल जनसंख्या में लगभग 96 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं जिनमें 77 प्रतिशत सुन्नी और 20 प्रतिशत शिया है। इसके अतिरिक्त 1.90 प्रतिशत हिन्दु और 1.5 प्रतिशत ईसाई हैं।

वर्तामान में हिन्दुओं की कुल जनसंख्या लगभग 22 लाख है।

पाकिस्तान में कुल 135 जिले और 7 आदिवासी क्षेत्र हैं।

पाकिस्तान को नहरों के देश की उपमा दी गयी  है क्योंकि पाकिस्तान में सिन्धु तथा उसकी सहायक नदियां जैसे झेलम, चिनाव, राबी, व्यास, सतलज और काबुल नदियों से अधिक संख्या में नहरें निकाली गयी है।

पाकिस्तान का मुख्य खाद्य फसल गेहूँ एवं नकदी फसल कपास है।

पाकिस्तान का सबसे बड़ा नगर कराची है।

पाकिस्तान में सुई का क्षेत्र प्राकृतिक  गैस के लिए प्रसिद्ध है।

पाकिस्तान में  चश्मा और कराची में नाभिकीय बिजली के कारखाने हैं।

पाकिस्तान में पंजाबी नस्ल के लोगों की संख्या सर्वाधिक है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान को केलीफोर्निया की उपमा प्रदान की गयी है।

पाकिस्तान का पुराना नाम पाक्सतान था, जिसको बाद में पाकिस्तान के रूप में जाना जाने लगा।

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *