आयुर्वेद के अनुसार मेथी सैकड़ो रोगो की दवा है। मेथी को भोजन के साथ-साथ औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
मेथी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आईये विस्तार से जानते है मेथी में पाये जाने वाले पोषक तत्वों एवं इससे होने वाले फायदों के बारे में।
मेथी में पाये जाने वाले पोषक तत्वः प्रति 100 ग्राम | मेथी न्यूट्रिशियन
1. | कैलॉरी | 323 |
2. | वसा | 6 ग्राम ( 9 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार) |
3. | कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
4. | सोडियम | 67 मिलीग्राम ( 2 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार)
|
5 | पोटेशियम | 770 मिलीग्राम (22 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार) |
6 | फाइवर | 25 ग्राम (100 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार)
|
7 | प्रोटीन | 23 ग्राम ( 46 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार)
|
8 | विटामिन सी | 5 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार |
9 | आयरन | 186 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार)
|
10 | विटामिन बी-6 | 30 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार |
11 | मैग्नीशियम | 47 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार |
12 | कैल्शियम | 17 प्रतिशतः प्रतिदिन मात्रा के आवश्यकतानुसार |
मेथी खाने के फायदे। मेथी हेल्थ बेनिफिट्स इन हिन्दी
त्वचा संबधी रोगों से निजात पाने के लिए–
अगर आपको खुजली, जलन, फोड़े-फुंसी और गाँठ की समस्या है तो आपको कुछ ग्राम मेथी खाने की आवश्यकता है।
न सिर्फ खानें से बल्कि इसके पेस्ट को लगाने से भी फायदा होता है। अगर रूसी की समस्या हैं तो बालों में मेथी और दही मिला कर लगाने से यह समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
पाचन उपचार के लिए-
डायरिया और हार्टवर्न के अलावा मेथी के रस से पेट और आंत की सभी समस्याएं दूर होती है। अगर आप अल्सर और एसिडिटी को ठीक करना चाहतें हैं तो मेथी और मठ्ठे को घोल कर पीएं।
सिर्फ यही नहीं अगर आप रोज सुबह खाली पेट कुछ मेथी के दानें खाएगें तो पेट के सभी रोग दूर होगें।
मौसमी बीमारियां के लिए-
अगर बुखार या कोई भी अ्न्य बीमारी में मेथी का उपयोग किया जाएं तो वह तुरंत ही ठीक हो जाती है और अगर आप खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं तो मेथी के पत्तों से बनी हर्बल टी पिएं।
बुढ़ापे में जवान बने रहने के लिए मेथीदाने का सेवन करें-
मेथीदाना संजीवनी है यही कारण है कि हमारे बुजुर्ग आज भी इसके लड्डू बनाकर इसका सेबन करते है तो यह त्वचा की झुर्रियां दूर करती है। इससे हड्डियां मजबूत होती है। मांसपेशियों में ताकत आती है।
बालों का झड़ना रोकने में मेथी बहुत फायदेमंद है।-
इसके लिए रात को 3 चम्मच मेथी को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मेथी को पानी सहित मिक्सी में पीस लें।
इसके बाद आप इस पेस्ट को दही या नारियल तेल के साथ मिक्स करके अपने बालों में एक घण्टे के लिए लगाकर छोड़ दें व इसके पानी से धो लें।