अखरोट खाने के 11 जबरदस्त फायदे | 11 बेनिफिट्स ऑफ वालनट

अखरोट क्या है? और इसे खाने के क्या लाभ हैं?

अखरोट का उपयोग ड्राई फ्रूट्स के तौर पर हम सभी करते हैं। अखरोट ड्राई फ्रूट की श्रेणी में आता है। इसके गुणों की वजह से  इसे विटामिंस का राजा भी कहा जाता है। इस लेख में आप अखरोट खाने के 11 जबरदस्त फायदे के बारे में जानेगें।

इसे दिमाग के लिए काफी फायदेमंद मानते हैं, लेकिन सच में अखरोट हमारी ओवरऑल हेल्थ के काफी फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। अखरोट में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व  तत्व मौजूद होते  हैं।

अखरोट खाने के 11 जबरदस्त फायदे

अखरोट में प्रोटीन, वसा, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, कॉपर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, फास्फोरस, सेलेनियम, और जिंक भी पाया जाता है जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और आप को स्वस्थ रखता है।

अखरोट का सेवन हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दी में इसका सेवन सेहत को दुगना फायदा पहुंचाता है। हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर अखरोट हमारे शरीर को गर्म रखता है।

इसे दिमाग की शेप वाले नट को खाने से दिमाग तेज होता है। आप अपने दिन को अच्छे से शुरू करने के लिए आप रोजाना सुबह अखरोट को अपनी डाइट में शामिल करें।

वैसे तो आप अखरोट  सुखा या भीगा हुआ कैसे भी खा सकते हैं लेकिन यदि अखरोट को रात भर पानी में भिगोने  के बाद  सुबह खाए तो कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है।

यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। अखरोट केवल हमारी ब्रेन हेल्थ और मेमोरी के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि हमारी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

अखरोट को दिमाग के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अखरोट एक ऐसा नट है जो सबसे ज्यादा खाया जाता है। अखरोट सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।

अखरोट खाने के 11 जबरदस्त फायदे

1- हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायता प्रदान करता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड होने वाली सूजन को भी दूर करता है।

अखरोट खाने के 11 जबरदस्त फायदे

2- शुगर कंट्रोल रहती है।

भीगे हुए अखरोट खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे शुगर लेवल काबू में रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है और  जिससे डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।

अखरोट खाने के 11 जबरदस्त फायदे

3- ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर तनाव से राहत दिलाता है और आपकी याददाश्त को बढ़ाता है।

4- त्वचा को सुंदर व स्वास्थ्य बनाता है।

भीगे हुए अखरोट  आपकी त्वचा को सुंदर व स्वास्थ्य बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ई की मात्रा होती है जो कि त्वचा को बेहतर बनाने और रंग निखारने में मदद करती है।

5- पुरूषों की फर्टिलिटि को सुधारता है।

भीगे अखरोट खाने से फर्टिलिटी और स्पर्म हेल्प पर भी अच्छी बनी रहती है आजकल इस आधुनिक जीवन में प्रोसेस फ़ूड और रिफाइंड अनज का सेवन करके स्वास्थ्य पर ही बुरा असर नहीं पड़ता बल्कि स्पर्म की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है,  ऐसे में जो पुरुष अखरोट खाते हैं उनके स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशीलता अच्छी बनी रहती है|

How to Increase Sperm Count with Six Doctor Recommended Strategies

6- नींद को सुधारता है।

अखरोट खाने से नींद अच्छी आती है और तनाव व चिंता भी कम होता है। अखरोट में मेलाटोनिन होता है जो बेहतर नींद लाने में मददगार साबित होता है।

7- कैंसर के खतरे को कम करता है।

अखरोट में पॉलीफेनॉल इलागिटैनिन्स पाए जाते हैं, जो कई प्रकार से आप को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं जिससे हार्मोन से जुड़े कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है और अखरोट में उपस्थित एंटी ऑक्सीडेंट वॉडी में कैंसर सेल्स के विकास को भी रोकते हैं।

8- हार्ट को स्वस्थ रखता है।

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होने के कारण यह आपके हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह हार्ट को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड  शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल बनाने में मदद करता है जो कि हमारे हार्ट के लिए बेहद जरूरी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को भी दूर करने में मददगार साबित होता है।

बादाम खाने के 10 फायदे

9- इम्यूनिटि बढ़ाने में सहायक

अखरोट इम्यूनिटि अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इस तरह एक छोटा सा अखरोट आप को हेल्दी रखने में मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है

10- गर्भावस्था में बच्चे के लाभदायक

गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग के विकास के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत आवश्यक है, जोकि अखरोट में प्रचुर मात्रा में होता है। परंतु गर्भावस्था में एक या दो भीगे हुए अखरोट का ही सेवन करें। यह मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

11- बड़े बुजुर्गों ने अखरोट की तुलना मनुष्य के दिमाग से की है क्योंकि अखरोट का आकार मनुष्य के दिमाग की तरह होता है इसे दिमाग की शक्ति बढ़ती है और दिमाग भी तेज होता है।

सुबह खाली पेट बादाम खाने के जबरदस्त लाभ जानने के लिए क्लिक करें।

Spread the knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *