दही अधिकतर लोगों का पसंदीदा फूड है। हम में से ज्यादातर लोग दही को खाने के साथ पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं दही (Curd benefits) में ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को बहुत मजबूत करते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करते है।
दही खाना ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, बालों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी है। दही खाते समय कुछ बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए जैसे दही का सेवन रात को ना करें। ज्यादा अच्छा होगा कि दही दोपहर को खायें।
इसके अलावा आप दही में क्या मिलाकर खा रहें है इस बात पर भी गौर करें। कोशिक करें कि दही को आप बिना कुछ मिलाए साधारण तरीके से खायें।
क्योंकि दही में चीनी मिलाकर खानें से शुगर लेवल बढ़ सकता है और अगर आप दही में नमक मिलाकर खाते हैं तो दही के पोषत तत्व नष्ट हो सकते हैं और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या हो सकती है।
दही में पाये जाने वाले पोषक तत्व प्रति 100 ग्राम | Curd nutrition
1. | कैलॉरी | 98 |
2. | वसा | 4.3 ग्राम |
3. | सोडियम | 364 मिलीग्राम |
4. | कोलेस्ट्रॉल | 17 मिलीग्राम |
5. | कार्वोहाइड्रेट | 3.4 ग्राम |
6. | शुगर | 2.7 ग्राम |
7. | प्रोटीन | 11 ग्राम |
8. | पोटेशियम | 104 मिलीग्राम |
9. | विटामिन ए | 0.5 प्रतिशत |
10. | विटामिन सी | 0 प्रतिशत |
11. | कैल्शियम | 12 प्रतिशत |
12. | आयरन | 0 प्रतिशत |
दही खाने के फायदे | Curd benefits इन हिन्दी
- दही पीने से पाचन क्षमता बढ़ती है और भूख भी अच्छे से लगती है।
- दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही को चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन समाप्त होता है।
- दही का दोपहर को सेवन करने से आंतो में अच्छे बैक्टीरियां की संख्या बढ़ती है। इससे पाचन अच्छा होता है।
- दही से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है।
- दही का सेवन करने से आंतों के रोग और पेट से सम्बंधित बीमारियां नही होती है।
- दही का सेवन करने से तनाव कम होता है।
- पतले लोगों को दही में किशमिश, बादाम या छुआरा मिलाकर खाना चाहिए इससे उनका बजन बढ़ेगा।